Motivational Story : Life Problems (जीवन की समस्याएँ)1

Motivational Story

Life Problems

(जीवन की समस्याएँ)

Motivational Story, Life Problems (जीवन की समस्याएँ)1
Life Problems (जीवन की समस्याएँ)

एक बार की बात है  एक शहर में एक 12 13 साल का लड़का अपने माता-पिता के साथ रहता था। तो एक दिन वो लड़का कई सालों बाद अपने दादा जी के गॉंव जाता है। वहाँ जाकर वो हर समय अपने दादा जी के साथ खेलता है। तो खेलते-खेलते एक दिन उसने अपने दादा जी से कहा कि दादा जी जब में बड़ा हो जाऊंगा, तो में बहुत ज्यादा सक्सेसफुल बनकर दिखाऊंगा। क्या आप मुझे कामयाब बनने के लिए कुछ तरीके बता सकते है। तो उसके दादा जी मुस्कुराते हुए उसकी तरफ देखते हैं।

Motivational Story

और उसे हाँ कहते हैं। वो उसे एक पौधों की दुकान पर ले जाते हैं। जहाँ पर छोटे-छोटे पौधे मिलते थे। वहाँ से उसके दादा जी दो छोटे-छोटे पौधे खरीदते हैं। और वापस घर आ जाते हैं। घर आने के बाद वो उनमे से एक पौधे को बड़े से गमले में लगा देते हैं। और उस गमले को घर के अंदर रख देते हैं। और दूसरे पौधे को वो घर से बहार लगा देते हैं। फिर वो अपने पोते से पूछते हैं, कि तुम्हें क्या लगता है ? कौन सा पौधा Future में अच्छे से बड़ा हो पायेगा ?

Motivational Story

बच्चे ने थोड़ा सोचा और अपने दादा जी से कहा कि हमने घर के अंदर जो पौधा लगाया है वो अच्छे से बड़ा हो पायेगा। क्यूंकि वो घर के अंदर हर Problem से Safe रहेगा। और जो पौधा हमने बहार लगाया है उसे बहुत सी चीजों का खतरा है। जैसे कि सूरज की तेज़ किरणें, आंधी, तूफान तेज़ बारिश और जानवरों से भी उस पौधे को खतरा है। उसके दादा जी ने मुस्कुराया और उससे कहा, कि Future में देखते हैं इन दोनों पौधों के साथ क्या होता है। फिर 5 साल बाद वो लड़का फिर से अपने दादा जी के घर जाता है।

Motivational Story

दादा जी को देखने के बाद वो फिरसे उनसे पूछता है। कि दादा जी Last Time मैंने आपसे पूछा था, कि ज़िन्दगी में सफल कैसे होते हैं। लेकिन आपने मुझे कुछ नहीं बताया था। लेकिन अब आपको मुझे बताना ही पड़ेगा। उसके दादा जी ने मुस्कुराते हुए उससे कहा ज़रूर लेकिन सबसे पहले हम उन दोनों पौधों को देखते हैं। जो हमने कुछ साल पहले लगाया था। ये कहकर उसके दादा जी उसे उसी जगह पर ले गए। जहाँ उन्होंने घर के अंदर वो पौधा रखा था।

Motivational Story

उन्होंने देखा कि वो पौधा एक बड़ा पौधा बन चूका था। फिर वो उस जगह पर गए जहाँ उन्होंने दूसरे पौधे को बहार लगाया था। उन्होंने देखा कि वो एक छोटा सा पौधा बहुत बड़ा एक विशाल पेड़ बन चूका था। उसकी जो टहनियाँ थी वो बहुत ही लम्बी और मज़बूत थी। और उसका साया पुरे ग्राउंड पर पड़ रहा था। अब उस लड़के के दादा जी ने उसकी तरफ देखा और उससे कहा, कि बताओ कौन सा पौधा अब ज्यादा बड़ा और मज़बूत हो चूका है ?

Motivational Story

कौन-सा पौधा ज्यादा Successful हुआ है ? लड़के ने कहा वो पौधा जिसको हमने बहार लगाया था। लेकिन दादा जी ये कैसे संभव है ? इस पौधे ने कई Danger Situation सही होंगी। इस पर कई परेशानियाँ आयी होंगी। लेकिन फिर भी ये पौधा इतना बड़ा पेड़ कैसे बन गया। उसके दादा जी ने उसकी तरफ देखा और कहा, तुमने ठीक कहा जो पौधा हमने बहार लगाया था, उसने कई परेशानियाँ सही होंगी। और उन्ही परेशानियों से Deal करते हुए। वो इतना बड़ा और मज़बूत हो पाया है। और अब वो जितना चाहे अपनी टहनियों को बड़ा कर सकता है।

Motivational Story

और जो  आँधी, तूफ़ान जैसी बड़ी परेशानियाँ हैं,  वो उसकी टहनियों को और भी मज़बूत बनाती हैं। और ऐसी वजह से आज वो एक बहुत ही विशाल पेड़ बन चूका है। और अब ये सारी परेशानियाँ उसके सामने बहुत ही छोटी हैं। फिर उसके दादा जी ने उसकी तरफ से देखा और उससे कहा, कि बेटा एक चीज हमेशा याद रखना जब तक तुम अपनी Life में मेहनत नहीं करोगे। जब तक तुम कठिनाइयों से नई गुजरोगे। तब तक तुम अपनी Life में सफलता नहीं पा सकोगे।

Motivational Story

अगर तुम अपनी ज़िन्दगी में हमेशा आरामदायक Choice ही रखोगे। तो तुम अपनी ज़िन्दगी में उतना Grow नहीं कर पाओगे, जितना तुम कर सकते हो। और अगर तुम हर परेशानी के लिए तैयार रहोगे। हमेशा मेहनत के लिए तैयार रहोगे। तो फिर किसी भी मंज़िल को पाना तुम्हारे लिए असंभव नहीं होगा। और फिर बड़ी-बड़ी परेशानियाँ तुम्हें छोटी लगने लगेंगी।  सुनने के बाद उस लड़के ने एक गहरी साँस ली। और फिर वो उस विशाल पेड़ की तरफ देखने लगा। उसके दादा जी के शब्द उसके दिमाग में घूम रहे थे।

Motivational Story

दोस्तों परेशानियाँ, रूकावट और कठिनाई जैसी चीजों को हम अपनी ज़िन्दगी में दुश्मन समझते हैं। लेकिन यही रुकावटें परेशानियाँ हमे मज़बूत बनाती हैं। और अपनी ज़िन्दगी में ज्यादा सफल बनाती हैं।

अगर मेरी ये कहानी आपको पसंद आयी हो तो Comment, Share, ज़रूर करें।

Note-अगर आपको हमारी कहानियां पसंद आयी हैं तो हमे अन्य Social Media पेज पर Follow करें।

Read More Stories

Leave a Comment