Horror Story In HIndi : Haunted Forest (शैतान की सच्ची कहानी)1

Horror Story In HIndi

Haunted Forest

(शैतान की सच्ची कहानी)

Horror Story In HIndi, Haunted Forest (शैतान की सच्ची कहानी)1
Haunted Forest (शैतान की सच्ची कहानी)1

मेघालय और असाम के बॉर्डर के बिच एक शूमशान जंगल में रात ने अपनी काली घनी चादर ओढ़ ली थी। चारों तरफ अँधेरा ही अँधेरा था। दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा था। न किसी की आवाज आ रही थी उस रात विवेक अकेले उस जंगल को पार करने में लगा था।

उसके चेहरे को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वो किसी बहुत बड़ी मुसीबत में है। इस जंगल के बारे में जाना जाता था की अगर कोई भी इन्सान सूरज ढलने के बाद यहाँ आता है तो उसे एक शैतान अपने बश में कर लेता है। वो फिर ऐसी जंगल में हमेशा हमेशा के लिए कैद हो जाता है। विवेक को ये बात पता थी, लेकिन वो फिर भी  रुक नहीं रहा था। बस आगे बढे जा रहा था। जंगल के आखरी छोड़ पर एक नदी बेह रही थी। और उस नदी को पार करते ही असाम सीमा शुरू हो जाती थी।

Horror Story In HIndi

उस नदी के ठीक बगल में लकड़ी से बनी एक पुरानी हवेली थी। हवेली के आगे एक बोर्ड लगा था।  जिसपर लिखा था वशीकरण बाबा। गावँ के लोगों का मानना था, कि उस हवेली में कुछ अजीब है। वहाँ ऐसी शैतानी ताक़तें हैं, जो हवेली में रहने वाले वशीकरण बाबा के मंत्रों की ताक़त से इस दुनियां में आ गयी हैं। 25 साल का विवेक अब उस हवेली के ठीक सामने खड़ा था। और जोर-जोर हाँफ रहा था। उस हवेली के दरवाजे पर एक बड़ा सा चौकोर निशान बना था। ठीक वैसे  ही जैसे किसी मंत्र तंत्र की किताबों में होता है।

विवेक  हिम्मत जुटाई और दरवाजा खोला अंदर उसने देखा कि एक बेहद अजीब सा दिखने वाला बाबा वहां कुछ हड्डियों की पूरा कर रहा है। बाबा की नजर तुरंत विवेक पर गयी। अब वो ज़ोर-ज़ोर से बड़े ही डरावने तरीके से मंत्रो को बोलने लगा। विवेक बाबा को देखकर घबरा गया था। लेकिन वो जिस मक़सद से बाबा के पास आया था, उसे पूरा किये बगैर वो कहीं नहीं  जा सकता था। आज से दो दिन पहले विवेक की शादी को 2 साल होने को आये थे। वो अपनी बीवी वर्षा से बहुत प्यार करता था।

Horror Story In HIndi

लेकिन कुछ दिनों से वर्षा के बदले वर्ताब के कारण विवेक को वर्षा पर शक होने लगा था। उसे लगने लगा था, कि वर्षा का किसी और लड़के के साथ चक्कर चल रहा है। जिसे लेकर दोनों के बिच बहुत लड़ाई हो गयी। और आखिर में बाद डिवोर्स तक पहुँच गयी। और वर्षा उसे छोड़कर अपने दोस्त के घर रहने चली गयी थी। विवेक वर्षा पर शक करते- करते पागल हो गया था। उसके दिमाग से वर्षा का ख्याल निकल ही नहीं रहा था। सोते जागते वो बस वर्षा के बारे में ही सोचता रहता।

एक दिन वो बस से ट्रेवल कर रहा था। तो उसकी नज़र सीट पर लगे एक स्टीकर पर गयी, जिसपे लिखा था सिर्फ एक घंटे में खोये हुए प्यार को वापस पाएं। और इसी के साथ निचे एक पता भी लिखा था। विवेक अब उसी पते पर पहुँच चूका था। वशीकरण बाबा के पास। बाबा के मंत्रों की आवाज अब धीमी हो गयी थी। पर अंदर एक गहरा संन्नाटा था। बाबा ने बिना विवेक की तरफ देखे उससे उसके आने का कारण पूछ लिया। विवेक ने उस बाबा को सब कुछ बता दिया।

Horror Story In HIndi

बाबा ने विवेक की बातें सुनकर एक हल्की सी मुस्कुराहट के साथ उसे एक लाल कपड़ा दिया, और कहा कि इसे धारण करके रोज रात वर्षा की फोटो देखकर विवेक को ये मंत्र पढ़ना है। और धीरे से विवेक के कान में उस बाबा ने एक मंत्र कहा। इस मंत्र को पढ़ने के बाद वो बाबा फिर से अपनी पूजा में लग गया। विवेक ने बाबा को पैसे देने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन उस बाबा ने कोई भी पैसा लेने के लिए मना कर दिया। विवेक वापस जंगल के रास्ते जाने लगा।

इस बात पर ताज़्ज़ुब कर भी रहा था, कि अचानक उसे लगा की कोई उसका पीछा कर रहा है। अंजानी रात में गॉंव की कच्ची सड़क पर चलते हुए उसे ऐसा लग रहा था कि किसी अंजान शक्ति की उसपर निगरानी हो। वो जितनी तेज़ चलने की कोशिश करता, उसके कदम उतने ही धीमे-धीमे बढ़ रहे थे। रात के 12 बजने में कुछ ही मिनट थे। विवेक अपने घर पहुँचा, उसने पर्श से वर्षा की तस्वीर निकाली, और बाबा का दिया हुआ लाल कपडा पहना और बाबा का दिया हुआ मंत्र का उच्चारण करने लगा।

Horror Story In HIndi

तभी अचानक उसे ऐसा लगा कि उसे किसी काले साये ने घेर लिया है। और वो उसपर कब्ज़ा ज़माने की कोशिश कर रहा है। विवेक ने अपना सर चारों तरफ घुमाया, और ज़ोर-ज़ोर से मंत्र पढ़ने लगा। कुछ ही समय में वो काला साया वहॉं से गायब हो गया। विवेक रोज यही करता।  ऐसा करते करते कई दिन गुज़र गए। लेकिन विवेक की बीवी वर्षा अभी भी वापस नहीं आयी। विवेक ने फिर से वशीकरण बाबा से मिलने का फैसला किया। हवेली पहुँच कर उसने बाबा को बताया, कि वर्षा अब तक उसकी ज़िन्दगी में वापस नहीं आयी है।

Horror Story In HIndi

बाबा ने 2 मिनट के लिए अपनी आँखें बंद की विवेक के गले में जो लाल धागा है,  वो उसके वशीकरण की शक्ति को कम कर रहा है। विवेक ने वो धागा तुरंत उतार दिया। बाबा ने ये भी कहा कि अगर वो वर्षा को इस हवेली में ला सकता है, तो वर्षा ज़रूर विवेक के पास आ सकती है। उस दिन भी विवेक जब अपने घर वापस जा रहा था तब भी उसको ऐसा लगा जो उसके पीछे-पीछे चल रहा है। और उसे देखे जा रहा है। लेकिन विवेक जो वर्षा से बेहद प्यार करता था।

उसे पाने के लिए वो कुछ भी करने के लिए त्यार हो चूका था। अगले दिन विवेक ने वर्षा को कॉल किया। और माफ़ी मांगने के बहाने उसी जंगल के पास शाम को मिलने के लिया बुलाया। वर्षा ने कुछ पल सोचा और फिर मान गयी। दोनों आज बहुत दिनों बाद मिल रहे थे। बात करते-करते विवेक वर्षा को हवेली के पास ले गया। जैसे ही वर्षा हवेली के पास पहुँची उसे एक अजीब सी घुटन महसूस होने लगी थी।

Horror Story In HIndi

उसने विवेक को तुरंत वहां से चलने को कहा। लेकिन विवेक ज़बरजस्ती उसे हवेली के अंदर ले गया। बाबा ने जैसे ही वर्षा को देखा, उसने विवेक को बहार जाने को कहा। और दरवाजा बंद कर दिया। पुरे 2 घंटे हो चुके थे। लेकिन दरवाजा अभी तक बंद था। विवेक को  अब बहुत ज्यादा घबराहट होने लगी थी। कुछ देर बाद दरवाजा अपने आप खुला। लेकिन विवेक ने जैसे ही दरवाजे के उस पार देखा वो देखकर विवेक के रोंगटे खड़े हो गए। अंदर वर्षा बेहोश पड़ी थी।

और उसके शरीर के चारों तरफ मोमबत्तियाँ जल रहीं थी। वो बाबा वर्षा के शरीर पर तरह तरह के निशान बना रहा था। लेकिन रोंगटे खड़े कर देने वाली बात ये थी। कि वर्षा के पास एक बहुत ही भयानक सा काला साया मंडरा रहा था। बाबा ने विवेक को कहा की अब वर्षा वही करेगी जो विवेक उसे बोलेगा। लेकिन इसके बदले उसे इस काले साये की सारी ख्वाइशें पूरी करनी होंगी। विवेक को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

Horror Story In HIndi

उसने वर्षा को वहां से चलने के लिए कहा, तो वर्षा एक कटपुतली की तरह उठकर खड़ी हो गयी। वो एक ज़िंदा लाश से ज्यादा और कुछ नहीं थी विवेक  वर्षा की ऐसी हालत देखकर पूरी तरह देहल  गया था। उसने बाबा से गुस्से में कहा वो वर्षा को पहले जैसा बना दे लेकिन तभी काले साये ने विवेक को पीछे से धक्का दे दिया।  वो काला साया बाबा में समां गया। उस बाबा का रूप एक भयानक आत्मा में बदलने लगा था।

Horror Story In HIndi

उस बाबा के चेहरे का रंग नीला पड़ गया। और आंखें पूरी सफ़ेद हो गयी। और ज़ोर-जोर से हसने लगा। उस बाबा ने अपने भयानक रूप में बोला कि वो कोई मामूली इंसान नहीं है। बल्कि वो एक सैतान का साया है। जो इस जंगल में  न जाने कब से कैद था। और उसने वर्षा की आत्मा चुरा के अपने आप को आज़ाद कर लिया है। और विवेक को हमेशा के लिए अपना गुलाम बना लिया है। ये सब सुनकर विवेक वहां से फ़ौरन भागा पर वो उस जंगल से निकल ही नहीं पा रहा था।

वो जहाँ से निकलता कुछ देर बाद वो वापिस उस हवेली के सामने ही आ जाता। धीरे-धीरे उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। और वो उसी जंगल में कैद हो गया। 2 महीने बाद उसी जंगल में पुलिस को दो सड़ी हुई लाशें मिली। वो लाशें किसी और की नहीं बल्कि विवेक और वर्षा की ही थी।

Horror Story In HIndi

अगर मेरी ये कहानी आपको पसंद आयी हो तो Comment, Share, ज़रूर करें।

Note-अगर आपको हमारी कहानियां पसंद आयी हैं तो हमे अन्य Social Media पेज पर Follow करें।

 

Read More Stories

Leave a Comment