Horror Story In Hindi : Haunted Cafe (सच्ची कहानी )1

Horror Story In Hindi

Haunted Cafe (सच्ची कहानी)

Horror Story In Hindi, Haunted Cafe (सच्ची कहानी )
Horror Story In Hindi

शानवी एक फोटोग्राफर थी। वो एक बिल्कुल बेफिक्र लड़की थी उसको किसी की बात से कोई फर्क नहीं पढ़ता था। और अपनी लाइफ को अपने नियमों से जीती थी। सभी को उसका ये Bindass Attitude बहुत पसंद आता था। जो भी पैसे वो अपनी फोटोग्राफी से कमाती थी वो सब पैसो को पहाड़ों में नई – नई जगह घूमने में लगा देती थी। शानवी को अकेले घूमना बहुत पसंद था। इस बार भी वो अकेले ही एक नई जगह  एक नए Hill Station आयी थी। वो जगह एक गाँव के पास थी। उस पहाड़ के ऊपर एक ऐसी जगह थी। जहाँ से जो नज़ारा दिखता था वो किसी ज़न्नत से कम नहीं था।

और वहाँ जाने तक का एक ट्रैक था। जो करीब 5 किलोमीटर लम्बा था। शानवी ने वो नज़ारा देखने के लिए उसने अपना बैग तैयार किया और अपना कैमरा उठाया और वो उस ट्रैक पर चली गयी, उसके साथ कुछ और लोग भी उस ट्रैक पर जा रहे थे। शानवी बस ऊपर के व्यू के बारे में सोचती हुई, खुदको Motivate करती बस ऊपर चढ़े जा रही थी। कुछ दूर चलते ही शानवी को पहाड़ के ऊपर जा रहा एक कच्चा रास्ता दिखा। शानवी ने ठीक से देखा तो वो कच्चा रास्ता ऊपर जाके ट्रैक के रास्ते पर मिल रहा था। शानवी को लगा वो एक शॉर्टकट है।

Horror Story In Hindi

और शानवी को ट्रैकिंग का काफी अनुभव था। तो उसने वो कच्चा रास्ता ले लिया। उस कच्चे रास्ते पर चलते हुए करीब आधा घण्टा हो गया था। अब तक उसे ट्रैक वाले रास्ते पर पहुँच जाना चाहिए था। पर वो तो पहाड़ के किसी घने जंगल में आ चुकी थी। शानवी ने जब वापस मुड़कर देखा तो उसे वापस जाने का रास्ता भी नहीं समझ आ रहा था। वो रास्ता भटक चुकी थी। उसके फ़ोन में नेटवर्क भी नहीं आ रहा था। अब शानवी थोड़ा परेशान होने लगी थी।

अपनी किस्मत को कोश्ती हुई शानवी अब सही रास्ता खोजने लगी। भूक के मारे उसकी जान निकले जा रही थी। की तभी उसके सामने कुछ ऐसा आया जिसे देखकर उसे अपनी आँखों पे यकीन ही नहीं हो रहा था। उस वीराने के बीच एक बहुत ही सूंदर Cafe बना था। और उसी Cafe से एक पक्की सड़क भी मिली थी। शानवी की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था। वो जल्दी दौड़कर उस Cafe की तरफ गयी। और अन्दर चली गयी। Cafe जितना बहार से सुन्दर था उससे कहीं ज्यादा सुन्दर अंदर से था।

Horror Story In Hindi

अंदर बहुत ही अच्छी Decoration थी। और कुछ लड़के-लड़की वहाँ बैठकर हँस खेल रहे थे। वो Cafe Perfect था। शानवी सब कुछ भूल गयी थी। फटाफट से एक Table पर बैठ गयी थी और तभी एक वेटर आया, उस वेटर ने जैसे ही Menu Card Table पर रखा, शानवी की नज़र उसकी कलाई पर पड़ी, उसकी कलाई पर जलने का निशान था। जब तक शानवी उस घाव को ठीक से देख पाती उस वेटर ने उस घाव को ढक लिया। शानवी को बहुत ज्यादा भूक लगी थी।

और इसीलिए उसने जल्दी से अपने खाने का आर्डर दे दिया। आर्डर करने के कुछ ही समय में शानवी को लगा उसे पहले Fresh हो जाना चाहिए, तो वो उठकर Washroom की तरफ जाने लगी। Washroom के रास्ते पर उन हस्ते खेलते लड़को की Table भी थी। तभी उसने देखा की  उनमे से एक लड़के के सर पर एक घाव था। और ये घाव ठीक उस वेटर के जैसे ही लग रहा था। ध्यान से देखने पर शानवी को पता चला कि वैसा ही घाव उस Table पर बैठे हर इन्सान पर था।

Horror Story In Hindi

किसी के चेहरे पर तो किसी के हाथ पर शानवी उन घावों को देखने में इतनी गुम हो गयी की उसने ध्यान ही नहीं दिया, कि वो हस्ते खेलते लोग अब बिल्कुल शांत हो गए थे। और वो शानवी को बहुत ही डरावने तरीके से घूर रहे थे। शानवी को लगा की शायद उसके ऐसे देखने पर वो लोग नाराज़ हो गए हैं। वो Sorry बोलकर वहां से सीधा Washroom चली गयी। Washroom में मुँह धुलते हुए वो उन घाव के बारे में सोच रही थी।

मुँह धुलने के बाद जब उसने सर उठाकर शीशे में देखा,  उसकी रूह काँप उठी उस Washroom के शीशे में वो Washroom पूरा जला हुआ दिख रहा था। अचानक उसे बहुत ज़ोर ज़ोर से लोगो की चीखों की आवाज आने लगी। लेकिन ये सब कुछ, थोड़ी ही देर में बंद हो गया। और जब तक शानवी कुछ समझ पाती, सब कुछ पहले जैसा हो गया था। शानवी को लगने लगा की इस जगह में कुछ तो गड़बड़ है। पर उसे इतनी भूक लगी थी, कि उसने सोचा की जल्दी से जल्दी अपना पेट भर के वहाँ से निकल जाएगी।

Horror Story In Hindi

शानवी सर झुकाकर अपनी Table पर पहुंची, और अपने खाने का इंतज़ार करते हुए, उसने एक सिगरेट जलाई और उसे पिने लगी। शानवी ने सिगरेट का धुआँ छोड़ते हुए देखा, कि पुरे Cafe में बिल्कुल सन्नाटा था। और Cafe में मौजूद हर एक इन्सान उसे ही घूर कर देख रहा था। उनकी आँखों में इतना गुस्सा था, कि शानवी घवरा उठी। देखते ही देखते उन सबके चेहरे बदलने लगे, और उनके शरीर बिल्कुल काले पड़ गए। वो वेटर जो शानवी से बहुत हँस कर बातें कर रहा था,

अब शानवी की तरफ गुस्से में तेज़ी से दौड़ता हुआ आ रहा था। शानवी ने सहम कर अपनी सिगरेट को पानी के गिलाश में डालकर बुझा दिया। शानवी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। और वो बहुत ज्यादा डर चुकी थी। इससे पहले वो कुछ कर पाती उसने देखा की वहाँ बैठे लोग जिनके शरीर काले पड़ रहे थे, अब राख की तरह टूट रहे हैं। ये देखकर डर के मारे शानवी की जान निकल गयी। वो अपना सामान उठाकर जैसे तैसे उस Cafe से बहार भागी।

Horror Story In Hindi

और जब उसने वहॉँ से निकल कर पीछे मुड़कर देखा तो उसे वो खूबसूरत Cafe नहीं एक पुरानी जली हुई बिल्डिंग दिखी। वहॉँ शानवी बिना कुछ सोचे बस रोड पर भागती गयी। रोड पर भागते हुए उसे एक गाड़ी दिखी। और उस गाड़ी में उसी Area में रहने वाला एक आदमी था। शानवी की ऐसी हालत देखकर उस आदमी ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। शानवी ने उसके साथ हुआ हादसा जैसे तैसे उस आदमी को बताने की कोशिश की, शानवी को लगा था की वो आदमी उसे पागल समझेगा।

पर उस आदमी ने कुछ ऐसा कहा जो शानवी ने कभी सोचा भी नहीं था। उसने शानवी को बताया कि जिस जगह की वो बात कर रहीं थी, वो कई साल पहले एक Cafe हुआ करता था। एक बार एक Coustomer उसी Cafe में बैठा हुआ सिगरेट पी रहा था। और उसने सिगरेट को बिना बुझाये ही अपनी Table के पास ही फैक दिया था। उस आदमी की लापरवाही की वजह से एक परदे में आग लग गयी थी। और इससे पहले कोई कुछ कर पता उस पूरे Cafe में  आग फ़ैल गयी थी।

Horror Story In Hindi

और अंदर फसे सभी लोग जलकर मर गए। शानवी ये सब सुनकर हक्की बक्की रहे गयी। अब उसे सब समझ आ रहा था और उसे यकीन नहीं हो रहा था की उस Cafe में बैठे सभी लोग ज़िंदा नहीं मरे हुए थे। उस आदमी की बात सुनकर शानवी सोच रही थी, कि वो बाल-बाल बच गयी। लेकिन शानवी को ये नहीं पता था। कि उसके बगल में बैठे इन्सान की गर्दन पर भी वैसा ही जले हुए का निशान था। अगले दिन उस Area के अख़बार में एक खबर आयी। जिसमे लिखा था कि एक लड़की की उसी रोड पर Accident से मौत हो गयी। और उस लड़की का नाम शानवी था।

अगर मेरी ये कहानी आपको पसंद आयी हो तो Comment, Share, ज़रूर करें।

Note-अगर आपको हमारी कहानियां पसंद आयी हैं तो हमे अन्य Social Media पेज पर Follow करें।

 

 

Read More Stories

5 thoughts on “Horror Story In Hindi : Haunted Cafe (सच्ची कहानी )1”

Leave a Comment