Horror Story In Hindi : Bhukha Shaitaan (भूखा शैतान)1

Horror Story In Hindi

Bhukha Shaitaan

(भूखा शैतान)

Horror Story In Hindi, Bhukha Shaitaan (भूखा शैतान)1
Bhukha Shaitaan (भूखा शैतान)1

सूखा पढ़ने के कारण एक गॉंव पूरी तरह से बर्बाद हो गया उस गॉंव में एक भी इंसान जिन्दा नहीं बचा गॉंव को पानी देने वाला पुराना कुंआ भी सुख चूका था एक रात उस कुएं के अंदर से आवाज आने लगी। कुएं  के अंदर एक चुड़ैल अपनी आखरी साँस ले रही थी। और उसने कुछ ही पल पहले के बच्चे को जन्म दिया था। वो बच्चा भूक से बहुत तेज़ – तेज़ बुरी तरह से रो रहा था। पर चुड़ैल उसे दूध नहीं पीला सकती थी, क्यूंकि भूक के कारण वो मरने वाली थी। उसने अपने बच्चे को ऊपर उठाया और पूरा ज़ोर लगाकर कुएं के बाहर फेंक दिया। वो बच्चा कुएं के बाहर ज़मीन पर गिरा। पर  वो बच गया।

चुड़ैल – मैं अब ज़िंदा नहीं बचूंगी, लेकिन मुझे वचन दे कि तू मेरा बदला ज़रूर लेगा भूखा शैतान बनकर सबको खा जाएगा।

Horror Story In Hindi

चुड़ैल की बात ख़त्म होते ही कुएं के पत्थर हिलने लगे। और बच्चे का रोना और भी बढ़ गया। कुएं के सारे पत्थर एक एक कर अंदर चुड़ैल पर गिरने लगे चुड़ैल की भयानक चीखें निकल रही थी  देखते ही देखते पूरा कुआं पत्थरों से ढक गया। चुड़ैल के मरने के बाद वो बच्चा रोते-रोते वहां से गायब हो गया। और फिर कभी नहीं दिखा। उस गॉंव से बहुत दूर दूसरे गॉंव में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, और लोग उसे जलाने के लिए ले जा रहे थे।

सब विद्धियाँ पूरी हो चुकी थी, और अब उसे अग्नि देने ही वाले थे एक आदमी ने उसे अग्नि दी। आस-पास बहुत लोगो की रोने की आवाज आ रही थी। अचानक वो रोता हुआ शैतानी बच्चा उड़ता हुआ आया और लाश के अंदर घुस गया। ये घटना इतनी तेज़ हुई, कि किसी को कुछ समझ नहीं आया।

Horror Story In Hindi

कि आखिर हुआ क्या। पर थोड़ी देर बाद लकड़ियाँ जलने लगीं, पर लाश पर कुछ असर नहीं हो रहा था। वहाँ के सारे लोग डरने लगे। सारी लकड़ियाँ जल जाने के बाद वो लाश अपने आप उठने लगी पर उसके पैरों पर वो लगी हुई आग वैसी ही थी। लाश उठकर खड़ी  हो गयी और उस लाश ने शैतानी रूप ले लिया। और उसे देखकर वहां के सारे लोग डर कर भागने लगे।

शैतान – खाना चाहिए खाना चाहिए।

उस मरे हुए आदमी में चुड़ैल के बच्चे ने प्रवेश कर लिया था। और अब वो भूखा शैतान बनकर अपनी माँ का बदला लेने आया था। उस शैतान ने जली हुई लकड़ियाँ खा ली। और अब वो किसी इन्सान को खाने के लिए भागने लगा। उसने एक आदमी को पकड़कर उठाया और अपने पैरो में लगी आग से जलाने लगा। उसका शरीर पूरी तरह से जल जाने के बाद, शैतान उसे खा गया। शैतान गॉंव पर किसी मुशीबत की तरह टूट पड़ा।

Horror Story In Hindi

और उसने किसी को नहीं छोड़ा औरतें, बच्चे, बूढ़े, जवान सबको जलाकर खाने लगा। चारो तरफ गॉंव वालो की चीखें सुनाई देने लगी। कुछ देर बाद पूरा गॉंव शांत हो गया, क्यूंकि सबको इस शैतान ने खा लिया था।  पर वो अब भी भूखा था, वो अपने आस-पास देखने लगा ज़ोर से चिल्लाने लगा। ऐसी भयानक आवाज सुनकर पेड़ के पीछे छुपा एक आदमी वहां से भागने लगा, और तभी शैतान की नज़र उस इंसान पर पड़ी। शैतान ने उस भागते हुए इंसान को देख लिया। वो इन्सान और तेज़ी से भागने लगा। पर शैतान का मुकाबला नहीं कर पाया। और वो पकड़ा गया।

शैतान – तुम इस गॉंव में अकेले ही बचे हो या और भी कोई है ?

आदमी – मुझे कुछ नहीं पता मुझे छोड़ दो।

Horror Story In Hindi

शैतान – मेरी भूक अभी तक शांत नहीं  हुई है। इसलिए मैं तुम्हें नहीं छोड़ सकता।

आदमी – मुझे खाने के बाद तुम क्या खाओगे ? और किसे खाओगे ?

शैतान सोच में पड़ गया। फिर अचानक उसे एक बात याद आयी।

शैतान – तुम उसकी चिंता मत करो, मेरी भूक सिर्फ इंसानो की मोहताज़ नहीं। मैं जानवरों को भी खा सकता हूँ।

Horror Story In Hindi

आदमी – तो जाओ जानवरों को खाओ, और मुझे छोड़ दो। मैं तुम्हारे पैर पड़ता हूँ।

जैसे ही वो आदमी शैतान के पैर पकड़ने के लिए निचे झुका, पैरों की आग ने उसे जलाना शुरू कर दिया। और थोड़ी ही देर में वो पूरी तरह से जल गया।

शैतान – मुर्ख इन्सान खुद ही मेरी आग से जल गया।

शैतान उस इन्सान को भी खा गया। पर उसकी भूख अभी तक शांत नहीं हुई थी।

शैतान – और खाना चाहिए।

Horror Story In Hindi

इंसानो को खाने के बाद वो शैतान अब खेतों की तरफ बढ़ा। उसने सारे खेतों में आग लगा दी। जिसमे बहुत से पैड़ और जानवर जल गए। वो उन सबको खा गया। पर फिर भी उसकी भूक शांत नहीं हो रही थी। ऐसा करते-करते वो शैतान सारा गॉंव खा गया। ज़मीन पूरी तरह से जल गयी थी। इतने में एक गाड़ी आकर उस शैतान के सामने रुक गयी। उसमे से एक लड़का उतरा और डर की निगाहों  से उस शैतान को देखने लगा।

लड़का – ताऊ जी ये आपको क्या हो गया है ? मुझे तो आपके मरने की खबर दी गयी थी। लेकिन आप तो …

Horror Story In Hindi

शैतान – और खाना।

शैतान की आवाज सुनकर लड़का बहुत डर गया और पीछे जाने लगा।

लड़का – आपकी आवाज तो ऐसी नहीं थी। और आपके पैर जल रहे हैं।

शैतान – मेरे पास आओ।

Horror Story In Hindi

लड़का भागने लगा पर उस शैतान ने उसे पकड़ लिया। और उसे आग से जलाने लगा। लड़के के चिल्लाने की आवाज दूर-दूर तक गूंज रही थी। शैतान उसे खा गया। लड़के को खाने के बाद उसकी नज़र उसकी गाड़ी पर पड़ी, उसने गाड़ी पर छलांग लगाई  और गाड़ी को जलाने लगा। जैसे ही गाड़ी ने आग पकड़ी, थोड़ी ही देर में गाड़ी फट गयी। गाड़ी के साथ-साथ शैतान के शरीर के भी टुकड़े-टुकड़े हो गए। और वो बच्चा उस शरीर से बाहर आ गिरा। वो शैतानी बच्चा अभी भी भूख के मारे ज़ोरों से रो रहा था। और उसकी आवाज उस विरान जगह पर गूँजने लगी।

अगर मेरी ये कहानी आपको पसंद आयी हो तो Comment, Share, ज़रूर करें।

Note-अगर आपको हमारी कहानियां पसंद आयी हैं तो हमे अन्य Social Media पेज पर Follow करें।

Read More Stories

Leave a Comment