Breakup Sad Love Story In Hindi : Sacrifice Of Love(प्यार की कुर्बानी)1

Breakup Sad Love Story In Hindi

Sacrifice Of Love (प्यार की कुर्बानी)

Breakup Sad Love Story In Hindi, Sacrifice Of Love(प्यार की कुर्बानी)1

ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है

एक कार्तिक  नाम का लड़का था  जो अपने प्रेम का साथ पाने के लिए अपने सपनों की पूरा करने की  ख्वाहिश में पागल था। उसका प्यार, अंजली नामक एक सुंदर लड़की थी, जो उसके पड़ोस में रहती थी। उनके बीच की मीठी बातचीत और आंखों में छुपा हुआ एक दूसरे के लिए जो प्यार था, उससे हर किसी को उनके प्यार की गहराई का एहसास  था।

कार्तिक अंजली से बहुत प्यार करता था, और वह उसके बिना नहीं रह सकता था। लेकिन वह यह भी जानता था कि उसके परिवार की स्थिति और अंजली के परिवार के बीच एक गहरा अंतर था। उनके परिवारों के बीच अमीरी गरीबी की बहुत बड़ी सीमाएं थी  और समाज में बदलते सामाजिक नियमों के कारण, उनका प्रेम किसी भी सामाजिक स्वीकृति के बिना असंभव था।

Breakup Sad Love Story In Hindi

कार्तिक ने अपने दिल की बात अंजली को बताई, लेकिन अंजली ने भी उसी तरह का संकेत दिया। उसने कहा, हमारे परिवार में चाहे कोई अंतर हो कुछ भी हो जाये हम हमेशा एक साथ रहेंगे। उनके प्यार में रुकावटों के बावजूद, दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने सपनों को निभाने का वादा किया।

लेकिन समय के साथ, जब अंजली के परिवार को उन दोनों के बारे में पता चला तो उन्होंने अंजली से साफ़ साफ़ मना कर दिया और उन दोनों का रिश्ता ख़त्म करने को कहा। और अंजली को कार्तिक से मिलने को बोलने को साफ़-साफ़ मना कर दिया। इस कारण अब उनके प्यार में कई नई मुश्किलें आ गईं।

Breakup Sad Love Story In Hindi

कार्तिक ने अपने घर ये सब बताया और घर के लोगो से कहा की वो अंजली के घर जाएं और उसके परिवार वालों से उसके और अंजली के रिश्ते कि बात करें लेकिन उसके घर वालों ने जब ये बात सुनी तो कार्तिक को समझाया की ये नहीं हो सकता वो लोग बहुत अमीर हैं हम उनकी बराबरी नहीं कर सकते, अंजली को भूल जा और बस अपने सपनो पर ध्यान दे। लेकिन कार्तिक का दिल इस बात को मानने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं था। उसने निर्णय किया कि वह खुद अपने प्यार के लिए लड़ेगा। और अंजली को किसी भी तरह पा कर रहेगा।

Breakup Sad Love Story In Hindi

कार्तिक दिन रात मेहनत करने लगा, वो अंजली को पाने के लिए इतना पागल हो चूका था। कि वो न दिन देखता न रात बस काम ही काम करता। अपने प्यार को पाने के लिए दोनों ने बहुत संघर्ष किया, लेकिन कहते हैं न जब किस्मत साथ न लिखी हो, तो चाहे कितनी भी कोशिश की जाये सब कोशिश इस दुनिया इस समाज के सामने कम पड़ जाती है और  समाज के दबाव में, उनके प्यार की कहानी का अंत निश्चित था। उन्हें एक-दूसरे के साथ होने का सपना देखना भी मुश्किल हो गया था।

Breakup Sad Love Story In Hindi

फिर एक दिन दोनों मिले तो लड़की ने बताया की घर वालों के दबाब में आकर मेने शादी को हाँ कर दी है अब हम दोनों को इस रिश्ते को यहीं ख़त्म करना पड़ेगा और इतना बोल कर रोने लगी कार्तिक जैसे यह सुनकर जीते जी मर गया हो उसकी आँखों में आँशु आ गए और अंजली के सामने रोते हुए कहने लगा की में तुमसे बहुत प्यार करता हूँ में तुम्हारे बिना नहीं रहे सकता मैं मर जाऊंगा।

अंजली ने कहा ऐसा मत बोलो हम भले ही अलग हो रहे हैं लेकिन हमारा प्यार हमेशा ऐसा ही रहेगा। मुझे न चाहते हुए भी ऐसा करना पड रहा मैं अपने घरवालों के आगे हार गयी हूँ, मैंने उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की पर मेरे पापा बिलकुल नहीं माने और उन्होंने अपनी जान देने की धमकी दी इसलिए मज़बूरी में आकर मुझे उनकी बात माननी पड़ी।

Breakup Sad Love Story In Hindi

दोनों गले लगकर बहुत रोने लगे। कार्तिक ने अंजली को ऐसे रोते देख खुद को संभाला और अंजली को चुपाने लगा। दोनों को इस बात का बेहद दुःख था पर मज़बूरी के चलते उन्हें इस बात को स्वीकार करना पड़ा।

अंत में, प्रेम के इस मुश्किल सफर में उन्हें एक-दूसरे के बिना रहने का निर्णय लेना पड़ा। अंजली को अपने परिवार के साथ चलने का फैसला करना पड़ा, जबकि कार्तिक को उसके प्रेम की परीक्षा देनी पड़ी।

Breakup Sad Love Story In Hindi

दोनों को अपने प्यार को छोड़ने का गहरा दुःख हुआ, लेकिन उन्हें अपने दुःख एक दूसरे से बाटने का फिर कभी मौका ही न मिला।

आज के समाज में सच्चा प्यार मिलना जितना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल उस प्यार को हमेशा के लिए पाना होता है।

अगर मेरी ये कहानी आपको पसंद आयी हो तो Comment, Share, ज़रूर करें।

Note-अगर आपको हमारी कहानियां पसंद आयी हैं तो हमे अन्य Social Media पेज पर Follow करें।

 

Read More Stories

6 thoughts on “Breakup Sad Love Story In Hindi : Sacrifice Of Love(प्यार की कुर्बानी)1”

  1. Ye bhi ek zindagi ka sabak hota h bhagwan apne baccho ko hamesha acha hi chata h usi hisab se halat paida hote h, or ye jaruri nhi ki har kisi k gharbale nhi mante agar Jodi uper bale ne phele se hi nischit ki h to sab man jate h. Or agar uper bala nhi milata h to isme bhi koi acha hoti h kiya pata dono k sath hone k bad koi esa hadsa ho Jaye ki dono pashtaye ki hum mile hi kiu thy. Isliye Jo uper wala agar bura karta bhi h to usme bhi humare liye koi acchai hoti h

    Reply
  2. aisi horror kahaniya banaiye jis kahani me pyaar marke bhi uske sath rahata hai mere number par massage kijiye 8793964183 mere pass bhi ek kahani hai me aapko batau to massage kijiye please

    Reply

Leave a Comment