Horror Story In Hindi : Haunted Hotel (भूतिया होटल)1

Horror Story In Hindi

Haunted Hotel (भूतिया होटल)

Horror Story In Hindi, Haunted Hotel (भूतिया होटल)1

तीन दोस्त  हर्ष, मोहित और विवेक  राजस्थान के एक छोटे से गॉंव आये थे वो लोग अपने काम के सिलसिले से यहाँ आये थे  अपने कारोबार के लिए यहाँ फैक्ट्री डालना चाहते थे क्युकी उस गॉंव में ज़मीन और मज़दूर दोनों ही बहुत सस्ते थे। उस गॉंव में विवेक  ने Hotel Soulful में रुकने का इंतज़ाम किया था। Hotel Soulful एक छोटा सा होटल था। कोई आलिशान पत्थर नहीं थे उसमे बीएस ईंट से बनी एक ईमारत थी। और निचे खाने का बना एक Veg Restaurant में भी टेबल और दरवाजों पर धुल लगी हुई थी

Horror Story In Hindi

जैसे वहां का चूला सालों से जला ही नहीं था। जैसे ही वो लोग होटल पहुंचे तो उन्होंने देखा कोई स्टाफ ही  नहीं था। बस Watchman के नाम पर एक बूढ़े से चाचा बैठे थे जो अपनी बीड़ी पी रहे थे। हर्ष और मोहित दोनों ही विवेक को डाटने लगे, क्यूंकि होटल Book करने की ज़िम्मेदारी विवेक की थी। और वो होटल बिल्कुल वीरान लग रहा था।  उनकी बातों को सुनते हुए वो Watchman चाचा हस्ते हुए उन तीनो के पास आये।

और उनसे पूछने लगे की क्या वो होटल में ही रुकने वाले हैं उन तीनो ने सर हिलाकर हां कहा और चाचा ज़ोर ज़ोर से हसने लगे हँसते – हँसते ही फिर उन्होंने चलना शुरू किया  कुछ गुनगुनाते हुए वहाँ से चले गए। उन तीनो ने Watchman चाचा को पागल समझकर उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया तभी रिसेप्शन पर एक आदमी आया, एक लम्बा सा घनी दाड़ी वाला आदमी आया। उसने उन्हें Room की चाबी दे दी।

Horror Story In Hindi

वो लोग ऊपर अपने कमरे में गए उन्होंने अपना सामान रखा और कुछ देर आराम करने लगे। हर्ष को अचानक प्यास लगने लगी और कमरे में पानी नहीं था। हर्ष जैसे ही पानी लेने कमरे से बहार निकला उसे  पायल की झंकार सुनाई दी। ऐसी आवाज जैसे कोई पायल पहने भाग रहा हो। हर्ष डर गया। उसको ये बात बेहद अजीब लगी क्युकी उसको होटल में कोई और नज़र नहीं आ रहा था। अब उसके फ्लोर के लास्ट कोने से पायल की आवाज के साथ-साथ एक लड़की के हसने की आवाज भी आने लगी थी।

Horror Story In Hindi

हर्ष उस एवज के पीछे जाने लगा था। के तभी उसके कंधे पर किसी ने हाथ रखा और हर्ष चीख पड़ा। पीछे रिसेप्शनिस्ट पानी लेकर खड़ा था। हर्ष ने अपनी बोखलाहट में उस हर्ष को डाटा और पानी लेकर बापिस अपने कमरे में चला गया। देर रात मोहित होटल की वाल्कनी में खड़ा अपनी Girlfriend से बात कर रहा था उस वाल्कनी से हाईवे का रास्ता साफ़ दिखाई देता था। अचानक उस रास्ते पर एक accident होता हुआ दिखा।

Horror Story In Hindi

मोहित चौंक गया वो जैसे ही वो निचे दौड़ लगाने के लिए जैसे ही मुड़ा तो उसके पीछे सफ़ेद कपड़ो में एक बूढ़ा आदमी खड़ा था। उस आदमी की लम्बी सी सफ़ेद दाड़ी और चेहरे पर ढेर सारी झुर्रियां थी। मोहित उस आदमी को देखकर घबरा गया था। क्यूंकि वो आदमी सिर्फ हाईवे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहा था।  से उसने मोहित को देखा और उसने हसना बन्द कर दिया वो आदमी जैसे ही मोहित की और चला, मोहित डर कर अपने कमरे में आ गया।

कमरे में आकर जब मोहित ने खिड़की से जब हाईवे पर देखा, तो वहाँ कोई accident नहीं हुआ था। अगले दिन तीनो फैक्ट्री की साइड देखने निकले। लेकिन गाड़ी शुरू होकर थोड़ा आगे ही बड़ी थी तभी बंद हो गयी साइड पर जाने के लिए कोई बस या सबारी भी नहीं थी, तो उन तीनो ने रिसेप्शनिस्ट को call करके पूछा तो उसके कहने पर एक मकैनिक को बुलाया। 3 घण्टे बाद जब मैकेनिक आया, तो उसने गाड़ी को थोड़ी देर तक देखने के बाद की गाड़ी को Workshop पर ले जाना पड़ेगा।

Horror Story In Hindi

वो तीनो मैकेनिक के साथ ही उसकी गाड़ी में चले गए। और साइड पर उतर गए, साइड देखते – देखते शाम हो गयी थी। उनको मकैनिक का call आया, की उनकी गाड़ी पूरी तरह से बिगड चुकी है। और वो कब तक बनेगी कहा नहीं जा सकता। अब उन्होंने वापस जाने के लिए एक ट्रक वाले से बात की और उस ट्रक वाले को होटल पर खाना खाने का लालच दिया लेकिन जब उन्होंने उस ट्रक वाले के सामने होटल Soulful का नाम लिया। तब वो ट्रक वाला बेहद घबरा गया।

Horror Story In Hindi

उस ट्रक वाले ने उन्हें बताया की उस होटल में भूतों का बसेरा है। उसने कहा की होटल Soulful एक कब्रिस्तान के ऊपर बनाया  गया था। 1 नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा भूत वहाँ रहते है। और इसलिए वहां कोई भी नहीं जाता। हर्ष और मोहित के साथ हुए हादसों ने उन्हें सोचने पर मज़बूर तो किया, पर विवेक भूत प्रेत ऐसी चीजों में नहीं मानता था, उसने ये बात रफा-दफा कर दी। और ट्रक ड्राइवर से कहा की वो उन्हें होटल से थोड़ा दूर ही उतार दे। बहुत मनाने के बाद वो ट्रक वाला मान गया।

Horror Story In Hindi

और वो तीनो जैसे तैसे होटल पहुँचे। देर रात हो चुकी थी और तीनो कमरे में आराम कर रहे थे। विवेक भी लेटे-लेटे अपने फ़ोन से खींची फोटो देख रहा था। लेकिन अचानक वो उठकर बैठ गया। ऐसा लग  रहा था जैसे उसके होश ही उड़ गए हों। उनकी तस्वीरों में उनके ही कमरे में बहुत सारे बच्चे दिखाई दे रहे थे। वो बच्चे शायद उस होटल में बसे भूत ही थे। विवेक का पूरा शरीर ठण्डा पड़ गया। उसने हर्ष और मोहित को जब फोटोज के बारे में बताया, तो वो तीनो बहुत घबरा गए।

वो उस होटल के रिसेप्शनिस्ट को ढूंढ़ते हुए निचे आये। लेकिन उस आदमी का नामो निशान ही नहीं था। वहाँ उन्हें वो बूढ़े चाचा बैठे हुए मिले। उन्होंने ये सब उस बूढ़े चाचा को बताया। तो उस बूढ़े चाचा ने हस्ते हुए कहा की जब वो होटल के अंदर आये थे तो चार आत्मायें तो उनकी गाड़ी के ऊपर बैठी हुई थी। उन्होंने बताया की Hotel Soulful में पिछले 20 साल से भूतों का बसेरा है। जबसे होटल बना था तब से यहाँ के भूत होटल में आने वाले को ज़िंदा वापस जाने नहीं देते। किसी के एक्सीडेंट करा देते हैं तो किसी को आत्महत्या करने पर मज़बूर कर देते हैं।

Horror Story In Hindi

फिर होटल की वाल्कनि की ओर इशारा करके बताया की वहां देखो वो सफ़ेद कुर्ते में एक बूढ़ा आदमी खड़ा है। उस आदमी ने यहाँ होटल बनाने से  मना करा था। क्यूंकि ये जगह कब्रिस्तान की थी। लेकिन कुछ महीनो बाद होटल के सामने वाली रोड पर एक्सीडेंट से उस आदमी की मौत हो गयी थी। और आखिर में उसने बताया की उनकी गाड़ी ठीक नहीं होने वाली। वो गाड़ी अपने साथ कई साये ले गयी थी। होटल में रहने वाले उन बच्चों की आत्माओं को वो गाड़ी पसंद आ गयी थी।

Horror Story In Hindi, Haunted Hotel (भूतिया होटल)1

और शायद इसीलिए वो तीनो अभी तक ज़िंदा भी थे। उस बूढ़े आदमी ने उन तीनो से अपनी जान बचाकर भागने को कहा। ये सब बातें सुनकर उन तीनो के पसीने छूट गए। उन्होंने फैसला किया की वो तीनो अभी के अभी इस होटल से निकल जायेंगे। वो तीनो अपना सामान लेकर निकल ही रहे थे। की तभी उन्हें वो रिसेप्शनिस्ट मिला। वो तीनो उसे धक्का मारके वहाँ से तेज़ी से भागे। हाईवे पर आकर वो तीनो जा रही गाड़ियों से लिफ्ट मांगने लगे। लेकिन कोई गाड़ी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी।

Horror Story In Hindi

तभी वो रिसेप्शनिस्ट भागते हुए उनके पास आया और उनसे पूछा की वो लोग भाग क्यों रहे थे। रिसेप्शनिस्ट उन्हें वापस होटल में वापस आने के लिए कहने लगा। और अचानक से हवा के झोके से उसका मफलर उड़ गया और उन तीनो को उसके गले में फाँसी के फंदे का निशान दिखाई दिया। उन तीनो के पैरों तले ज़मीन खिसक गयी थी। वो समझ गए थे की यहाँ सभी मर चुके हैं और कोई भी ज़िंदा नहीं है। तीनो डर के मारे हाईवे के  रास्ते पर भागने लगे थे।

भागते भागते जब कुछ दूर पहुंच गए, तो उन्होंने पीछे मुड़कर देखा हवा में कई भूत उस होटल के चक्कर लगा रहे थे। और बहार खड़े वो रिसेप्शनिस्ट और बूढ़ा आदमी उन्हें देखकर अजीब तरह मुस्कुरा रहे थे। उस होटल के बारे में बात करने से वो तीनो आज भी घबराते हैं। उनकी जान तो बच गयी थी। पर ज़िन्दगी भर के लिए उनके मन में डर बैठ गया था।

अगर मेरी ये कहानी आपको पसंद आयी हो तो Comment, Share, ज़रूर करें।

Note-अगर आपको हमारी कहानियां पसंद आयी हैं तो हमे अन्य Social Media पेज पर Follow करें।

 

Read More Stories

8 thoughts on “Horror Story In Hindi : Haunted Hotel (भूतिया होटल)1”

Leave a Comment