Horror Story In Hindi : Ghost In The Mansion (हवेली में भूत)1

Horror Story In Hindi

Ghost In The Mansion

(हवेली में भूत)

Horror Story In Hindi, Ghost In The Mansion (हवेली में भूत)1

 

सितारों से चमकती  रात  थी, गाँव के किनारे एक पुरानी  हवेली का साया डोल रहा था। जिन्दगी के शोर से दूर, वहां एक  अजीब  माहौल बसा  हुआ  था, जिसने  गाँव वालों में भय और रहस्य की बातें फैला दी थीं।

रात को उस गॉंव में हवेली में से किसी के चीखने की और रोने की बहुत तेज़ डरावनी आवाजें आती थी जैसे कोई मदद के लिए पुकारता हो। गॉंव के लोग उस रास्ते से जाने में भी डरने लगे थे।

Horror Story In Hindi

तब गाँव के युवक विवेक और उसके  दोस्त  हर्ष ने  मिलकर  निर्णय  लिया  कि  वे  हवेली  में  रात बिताएंगे और उसकी  रहस्यमयी कहानी को  सुलझाने  का  प्रयास  करेंगे।

रात का समय आया, और वे हवेली की ओर बढ़े। दरवाजे की ध्वनि से ही उनका हृदय कांप उठा, लेकिन  उन्होंने अपना  निर्णय दृढ़ रखा।

Horror Story In Hindi

हवेली के अंदर, उन्होंने अजीब सी छायाएँ  देखीं, और वहां से गूंजती  हुई सनसनाहट की आवाजें आ रही थी।

विवेक और  हर्ष ने  धीरे-धीरे  एक  कमरे की  ओर कदम  बढ़ाये, वहां  कुछ  पुराने बर्तन पड़े थे, एक खिड़की से चाँदनी की किरणें उन बर्तनों पर झिलमिला रही थीं।  तभी विवेक और हर्ष की नज़र उन बर्तनों पर गयी, तो उन्हें वहाँ एक लड़की बैठी हुई दिखी। पर वो सिर्फ चमकते बर्तनों में दिख रही थी। विवेक और हर्ष डर गए, क्युकी वो एक आत्मा थी।

Horror Story In Hindi

“तुम कौन हो?” विवेक ने डर के साथ सवाल किया।

उन बर्तनों से आवाज आयी, “मैं एक विधवा  महिला  हूँ, जिसे  यहां छोड़ दिया गया है। मेरा नाम मनीषा है।”

Horror Story In Hindi

विवेक और  हर्ष की आँखों में आश्चर्य छाया, लेकिन  वे आगे  बढ़े और  मनीषा  के साथ बातचीत करने  लगे। उन्होंने सुना कि  मनीषा  को यहां छोड़ा गया था , जब वह बच्ची थी। तभी उसकी शादी  कर दी गयी थी। और शादी के अगले दिन उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।

तो उसके ससुराल वालो ने उसे उसकी मौत का कारण समझा तो उसे बहुत मारा और बुरी हालत में इस हवेली में बंद कर दिया था। पुरे शरीर पर घाव थे खून बहे जा रहा था, इतनी बुरी हालत करके उसे उसी हवेली में ज़िंदा बंद कर गए थे। वो दो दिन तक ऐसे ही भुकी प्यासी तड़प – तड़प के मर गयी थी।

Horror Story In Hindi

“मेरी मदद करो,” मनीषा  ने रोते हुए कहा,  मेरी मदद करो, मेरी आत्मा  को शांति दिला दो, में बहुत सालों से इस हवेली में भटक रही हूँ

विवेक और  हर्ष ने  अपनी  दृढ़ता  बनाए  रखी, और उन्होंने  मनीषा की कहानी सुनी कि मनीषा तब सिर्फ 12 साल की बच्ची थी। इतनी छोटी बच्ची के साथ इतना बुरा हुआ । दोनों की आँखों में आँसू आ गए थे ।

Horror Story In Hindi

उन्होंने  उसकी  आत्मा  को  शांति  दिलाने की  दिशा में  मदद करने  का  निर्णय  किया।

मनीषा  के मार्गदर्शन  में, विवेक और  हर्ष  ने  विशेष  रीति-रिवाज  के  साथ  हवेली  में पूजा  की  और  मनीषा की  आत्मा को  शांति दिलाई । हवेली में से आवाजें आनी बंद हो गयी थी।  गाँव में भी डर का माहौल खत्म हो गया था।

Horror Story In Hindi

इस कहानी के माध्यम से में आपको बस इतना कहना चाहता हूँ , कि हमे किसी के भी साथ कुछ भी गलत करने पहले सोचना चाहिए। उस छोटी सी बच्ची की 12 साल की उम्र में उसकी शादी कर देना क्या सही है ? और उसके पति की मौत सड़क हादसे में हुई उसमे उस बच्ची का क्या दोश था जो उसके साथ इतना बुरा करा।

इतनी उम्र की बच्चियों को तो शादी का मतलब भी नहीं पता होता है। हमारे धर्म में लड़कियां देवी का रूप होती है और देवी के आने से घर में सुख शांति आती है इसलिए हमे समझना चाहिए जिसके साथ जो कुछ भी होना होता है वो उसी के कर्मो की वजह से होता है, कोई माँ बाप अपनी बेटी आपको देते हैं उसे बेटी की तरह ही रखना चाहिए। किसी की बेटी के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।

अगर मेरी ये कहानी आपको पसंद आयी हो तो Comment, Share, ज़रूर करें।

Note-अगर आपको हमारी कहानियां पसंद आयी हैं तो हमे अन्य Social Media पेज पर Follow करें।

 

 

Read More Stories

4 thoughts on “Horror Story In Hindi : Ghost In The Mansion (हवेली में भूत)1”

Leave a Comment